घाटशिला, अप्रैल 19 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के काशिदा में दधि उत्सव के साथ 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू शामिल हुईं। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर दधि उत्सव मनाया। अशोक कुंज सार्वजनिन शिव मंदिर प्रांगण मे आयोजित संकीर्तन में रघुनाथपुर से राधारानी कीर्तन संप्रदाय नरेन्द्रनाथ गोस्वामी, बांकुड़ा के जय निताई कीर्तन संप्रदाय तपन दास, तपन कालिंदी कीर्तन संप्रदाय, हीरालाल रानीबांध कीर्तन संप्रदाय, झाड़ग्राम से सुचित्रा मन्ना जगाई माधाई कीर्तन संप्रदाय, पुरुलिया से बलराम सेन बुधपुर हरिनाम संप्रदाय, काशिदा से अशोककुंज हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय एवं पश्चिम मिदनापुर से मामनी दास अधिकारी योगमाया लीला कीर्तन संप्रदाय ने कीर्तन प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर पुरानी बस्ती में 16 प्र...