कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। कानपुर चेस एसोसिएशन और ईसीएमएमसीए संस्थान के संयुक्त प्रयास में प्रथम रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को आवास विकास, अंबेडकरपुरम में किया गया। 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता में 110 ​खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें ऋषभ निषाद ने बाजी मारी। सात राउंड तक चले मुकाबलों में ऋषभ निषाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओपन वर्ग का खिताब जीता। विजेता बनने पर उन्हें 2100 रुपये की नगद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 6.5 अंक के साथ शशांक श्रीवास्तव उपविजेता बने। उन्हें ट्रॉफी व 1500 रुपए का पुरस्कार दिया गया। छह अंक के साथ सतेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे, उन्हें पदक व एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। प्रतियोगिता के चौथे राउंड में कुमारी काशवी गुप्ता ने सफेद मोहरों से खेलते हु...