बिजनौर, फरवरी 12 -- नहटौर। कोतवाली मार्ग पर सेवा और सुरक्षा का संगम देखने को मिल रहा है। सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालो के आश्रम द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। वही, सुरक्षा दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने कावड़ रूट का निरीक्षण किया। फुलसंदा आश्रम में सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालों के सानिध्य में आश्रम के स्वयंसेवक रात-दिन शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। यहां कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम और दवाइयों की व्यवस्था की गई है। वही, सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से सीओ धामपुर, अभय प्रताप सिंह ने नहटौर-कोतवाली मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने रूट पर कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया ताकि यात्रा निर्बाध रूप से चलती रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.