गोपालगंज, जनवरी 22 -- कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय बाजार स्थित एजुकेशन अड्डा परिसर में गुरुवार को आयोजित काव्य संध्या ने साहित्य प्रेमियों को भावनाओं की गहराई से जोड़ दिया। सांस्कृतिक मंच पर कविता, गीत, ग़जल और भोजपुरी लोकछवियों से सजी इस शाम में कवियों की सशक्त रचनाओं ने ऐसा समां बांधा कि हर प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में कवियों ने जीवन के संघर्ष, प्रेम और राष्ट्रबोध से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि संजय मिश्र 'संजय' ने प्रेम को जीवन का मूल धर्म बताते हुए अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भोजपुरी कविताएं रहीं, जिनकी लोकमिठास ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। काव्य-संध्या में अवनीश त्रिपाठी, उमेश प्रधान, शिवकुमार उपाध्याय, मनोज तिवारी सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित थे। मंच संचालन रजनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.