सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साधना शर्मा द्वारा रचित काव्य संग्रह अनुभूति के आयाम का विमोचन किया गया। काव्य संग्रह अनुभूति के आयाम में पर्यावरण संरक्षण, देश प्रेम, मातृत्व, जीव प्रेम, ईश्वर आराधना, बाल्यकाल और बाल श्रम जैसे विभिन्न सामाजिक और भावनात्मक विषयों पर आधारित 51 कविताएं शामिल हैं, जिनमें लेखिका ने अपनी संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मंडल आयुक्त भानु प्रताप यादव और विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति वीरेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के शिक्षा संकाय की पूर्व डीन प्रोफेसर सुरक्षा पाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ, जिसकी प्रस्तुति मंजू शर्मा ने दी। इसके बाद...