काव्य रचनाओं से चमके सिकंदराबाद के तीन शिक्षक
बुलंदशहर, जुलाई 7 -- शिक्षा के साथ साहित्य सृजन में भी अपनी अलग पहचान बना रहे सिकंदराबाद ब्लॉक के तीन शिक्षकों समेत बुलंदशहर जनपद के चार शिक्षकों को लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम में सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय कला साहित्य संस्कृति अयोध्या के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।समारोह में उत्कृष्ट काव्य रचनाओं के काव्य किरण पुस्तक में प्रकाशन के उपलक्ष्य में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सिकंदराबाद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय डेरीतिल की शिक्षिका शुभ्रा पांडेय और रेखा टोंक, उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलबेगमपुर की शिक्षिका शिखा हुक्कू तथा खुरजा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भूतगढ़ी के शिक्षक मनोज कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.