शाहजहांपुर, मार्च 16 -- प्रवाह साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में संस्थान अध्यक्ष उमेश सिंह चौहान के निवास पर काव्य निशा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर दीक्षित ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की वंदना से हुआ, जिसे कवि अरुण दीक्षित अनभिज्ञ ने प्रस्तुत किया। काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रकृति, नारी शक्ति, समाज और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया। डॉ. राजीव सिंह भारत ने प्रकृति पर आधारित रचना सुनाई, जबकि कवि कुलदीप दीपक ने नारी शक्ति पर कविता प्रस्तुत की। व्यंग्यकार उमेश सिंह ने व्यंग्यात्मक रचना से श्रोताओं को सोचने पर मजबूर किया। चंद्रमोहन पाठक ने मां और पिता पर भावप्रधान कविता सुनाई, वहीं लोकगीतकार विजय ठाकुर और कवि सुशील दीक्षित विचित्र ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम म...