पूर्णिया, मार्च 17 -- मीरगंज, एक संवाददाता। हिंदी साहित्य संगठन तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद द्वारा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए परिषद की पूर्णिया जनपद की मुख्य शाखा खगहा, मीरगंज स्थित श्री हरि साहित्य सदन में संस्थापक कैलाश बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त साहित्यिक कृतियों के मूल्यांकन के बाद काव्य संग्रह 'तुम्हारे प्रेम की पंखुड़ियां' के रचनाकार मुंगेर के डॉ. अंजनी कुमार सुमन और 'संभावनाओं का शिखर' के रचनाकार सुपौल के महेंद्र प्रसाद गुड़िया को सर्वसम्मति से काव्य गौरव साहित्य सम्मान के लिए चयनित किया गया। दोनों साहित्यकारों को समारोह में रेशमी चादर, सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह और 500 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर साहित्यकार बाबा वैद्यनाथ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.