रुडकी, मार्च 29 -- महिला काव्य मंच की रुड़की इकाई की ओर से शनिवार को मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शीर्षक 'रुक नहीं सकती हूं मैं.' रहा। इसमें नारी सशक्तीकरण और संवेदनशील अभिव्यक्ति की भावना को मुखर किया गया। कार्यक्रम में ममता चंद्रा, बुशरा तबस्सुम, रीना अनेजा, अनुपमा गुप्ता, अनुपमा शर्मा, शाहिदा शेख, शालिनी जोशी, कविता गोयल, बीना सिंह, मृणालिनी शर्मा, निधि जैन, अलका घनशाला और इकाई अध्यक्ष अर्चना त्यागी आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...