हरिद्वार, अप्रैल 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। साहित्यिक संस्था परिक्रमा की ओर से आयोजित कवि गोष्ठी में कविता, गीत और गजलों की स्वर लहरियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सेक्टर-4 भेल स्थित सामुदायिक केंद्र का सभागार में मंगलवार देर शाम तक तालियों और वाह-वाहियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा रचनाकारों ने समाज, नारी शक्ति, संवेदनाओं और समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण और पुष्पार्पण के साथ हुआ। गोष्ठी की शुरुआत परिक्रमा सचिव शशिरंजन समदर्शी की रचना से हुई। अध्यक्षता वयोवृद्ध कवि और छंद विज्ञानी ज्वाला प्रसाद शांडिल्य दिव्य ने की, जबकि संचालन मदन सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि भूदत्त शर्मा, गीतकार सुभाष मलिक, युवा कवि दिव्यांश दुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.