रुडकी, फरवरी 16 -- अंतर्राष्ट्रीय न्यास महिला काव्य मंच की मासिक काव्य गोष्ठी में सोमवार को कवयित्रियों ने समाज, नारी सशक्तिकरण, देशप्रेम, भक्ति और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी भावपूर्ण रचनाएं पेश की। मंच की अध्यक्ष अर्चना त्यागी के निवास स्थान पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व विधायक यशवीर सिंह चौधरी की पत्नी सुभाषिनी चौधरी विशेष अतिथि रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कहा कि महिलाएं निडर होकर अपनी प्रतिभा को सामने लाएं और साहित्य के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा दें। इस अवसर पर अनुपमा शर्मा, अनुपमा गुप्ता, शाहिदा शेख, ममता त्यागी, वीना सिंह, कविता गोयल, अलका घनशाला, अर्चना त्यागी, ममता चन्द्रा, निधि जैन, संगीता शर्मा तथा अनामिका त्यागी ने अपनी प्रस्तुति दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.