चंदौली, अप्रैल 5 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित आदित्य पुस्तकालय में रविवार मासिक काव्य गोष्ठी में रामस्वरूप लाल मंगल स्मृति समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कवि अमरनाथ पाल ने वाणी वंदना से किया।कवि अलियार प्रधान ने देश के करनवा झूललै फांसी पर झुलनवा सुनाकर देश के लिए शहीद हुए आजादी के परवानों की याद दिलाए। कवि राजेश विश्वकर्मा राजू ने बलिदान से मिलल केतना शीश कटौलैं, रण में केतना झूललै फांसी सुनाया।कवि मंगला चौहान ने मंगल जी का गीत सुना करके सबको भाव विभोर कर दिया। सुरेश सिंह ने छोटी छोटी मड़ई साकर खोरी ,बर पीपर के छांव में ,आपन भारत बसेला भैया माटी वाले गांव में सुनाकर भारत की मिट्टी का गर्व कराया। कवि संतोष कुमार यादव ने सुनला हथेली बयान मोर बाबूजी हाथी डूबल हथेलीयै में सुन कर चुनावी व्यंग्य कसा।सानिया मंसूर ने मंग...