काव्य गंगा में पुरखों के निमित्त शब्द तर्पण
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन के साहित्यिक प्रकल्प काव्य गंगा के अंतर्गत पितृपक्ष में अस्सी घाट पर पूर्वजों का काव्य तर्पण किया गया। नगर के स्थापित एवं उदीयमान रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से साहित्यिक पुरखों का स्मरण किया। करीब डेढ़ दशक से निरंतर हो रहे सांस्कृतिक अनुष्ठानों से सिद्ध हो चुके मंच पर मंगलवार को डॉ.रत्नेश वर्मा के संयोजन एवं जगदीश्वरी चौबे के संचालन में हुए आयोजन की अध्यक्षता जयशंकर सिंह ने की। सत्यवान साहब, साधना शाही, ऋतु दीक्षित, चेतना तिवारी और पूजा श्रीवास्तव ने काव्यपाठ किया। इसके बाद दर्शक दीर्घा में उपस्थित रचनाकारों को भी साहित्यिक पुरखों के शब्द तर्पण के लिए आमंत्रित किया गया। इनमें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्र, गिरीश पांडेय 'काशिकेय', डॉ.महेंद्र तिवारी अलंकार, दिनेशदत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.