बिजनौर, मार्च 3 -- बिजनौर। सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) से आए साहित्यकार विजय कुमार सिंह के सम्मान में नगर में एक स्नेहपूर्ण काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. पंकज भारद्वाज के संयोजन में तथा सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार डॉ. अजय जनमेजय के संचालन में उनके आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नगर के अनेक साहित्यकारों ने सहभागिता कर होली के रंगों को अपनी कविताओं में साकार किया। काव्य गोष्ठी में राजेंद्र शर्मा, सुमन चौधरी, डॉ. अनिल चौधरी, रमेश माहेश्वरी 'राजहंस', संजीव एकल, मनोरंजन शर्मा, गिरीश त्यागी, दीप अंजुम, केके पाठक तथा विकास अग्रवाल सहित अन्य कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों की रचनाओं में फागुन, प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता के स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.