सहारनपुर, दिसम्बर 20 -- नगर के राजकीय महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर एकल काव्य पाठ के अंतर्गत काव्य एवं कविता पाठ की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रा कीर्ति सैनी, लक्ष्मी एवं नीलाक्षी सोनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदु द्वारा तथा निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन डॉ. मनीष कुमार एवं डॉ. गरिमा चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार, रीना राय आर्या, सुंदरलाल, ओमपाल, सचिन खरे, गोविंदा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.