पिथौरागढ़, मार्च 17 -- बेरीनाग। राजकीय महाविद्यालय में काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय के निर्देश पर हिंदी विभाग ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान पंद्रह प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने काव्य पाठ कर हिंदी साहित्य जगत के कवियों को याद किया। वही हिंदी विभाग की डॉ. दीप्ति मिश्रा व डॉ. शिवानी कर्नाटक ने काव्य के बारे में चर्चा की। प्रतियोगिता में गौरव पाठक ने पहला, रवीना मेहरा ने दूसरा, ज्योति बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संचालन मीनाक्षी और चेतना ने किया। इस दौरान निर्णायक की भूमिका में डॉ. जेएन पंत, डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. सुनील पंत रहे। यहां डॉ. विनीता, डॉ. तनुजा, डॉ. बीना लोहिया, डॉ. रेनू टम्टा सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.