बेंगलुरु, अगस्त 2 -- कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को कहाकि उनकी सरकार कावेरी मुद्दे पर राज्य के किसानों और जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने संगठनों से प्रस्तावित 'कर्नाटक बंद' का आह्वान वापस लेने की अपील की। शिवकुमार ने बताया कि कावेरी जल विवाद के मद्देनजर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर बेंगलुरु की अपनी यात्रा टालने के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने इस कदम को दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में मददगार बताया।सोमवार को होनी थी मीटिंग कावेरी मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को दोनों नेताओं की मुलाकात होनी थी, लेकिन शिवकुमार ने विजय से उनकी यात्रा टालने का अनुरोध किया ताकि बातचीत बेहतर माहौल में हो सके। इस हफ्ते की शुरुआत में अंतर-राज्यीय...