आगरा, मार्च 22 -- कावेरी मंदिर कमेटी द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन 25 मार्च से श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कावेरी कुंज, कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में किया जाएगा। नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन के लिए रविवार को आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह आयोजित किया गया। आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि यह कथा मानव जीवन को मर्यादा, भक्ति और आदर्शों का मार्ग दिखाती है। कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि 25 मार्च को सायं 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर कन्हैया भटीजा, अतुल बंसल, गिरीश कुमार गुप्ता, रामप्रकाश अग्रवाल, राकेश गर्ग, रोहित केसवानी, अनुराग अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, पार्षद हरिओम आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.