कावा चिकनौटा की टीम ने पातेपुर की टीम को 21 रनों से हराया
समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी नगर पंचायत के बीच. एलौथ गांव में सोमवार की रात शार्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन किया गया। यूनिवर्सल युथ क्लब के द्वारा आयोजित इस मैच में फाइनल मैच कावा चिकनौटा और पातेपुर के बीच खेला गया। कावा चिकनौटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाया। वहीं उसके जवाब में पातेपुर के टीम ने मात्र 40 रन बना कर ऑल आउट हो गया। कावा चिकनौटा की टीम ने 21 रनों से विजयी हुई।इस मैच में विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। अतिथि के रूप में विद्याकार झा, अजीत कुमार ने टीमों को सम्मानित किया। मौके पर फहीम राज, सदरे आलम अरशद उजाले आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.