कावासाकी लाई नई मोटरसाइकिल, इसमें रडार-बेस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे; 17-इंच के दमदार एलॉय भी दिए
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- कावासाकी (Kawasaki) ने बाजार के लिए एकदम नई वर्सेस 900 (Versys 900) को पेश किया है, जो वर्सेस सीरीज में वर्सेस 650 और वर्सेस 1100 के बीच की एक मिडिलवेट एडवेंचर टूरर बाइक है। यूके में इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत £10,899 (करीब 12.2 लाख रुपए) तय की गई है, जबकि वर्सेस 900 SE की एक्स-शोरूम कीमत £11,799 (करीब 13.2 लाख रुपए) है। इस मोटरसाइकिल को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कावासाकी वर्सेस 900 का इंजनस्टैंडर्ड वर्सेस 900 ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा। जबकि SE मॉडल रेड/ग्रे और ग्रीन/ब्लैक कलर स्कीम में आता है। इस मोटरसाइकिल में Z900 से लिया गया 948cc का इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है। यह इंजन 9,500rpm पर 120bhp की पावर और 8,000rpm पर 97.3Nm का टॉर्क जनरेट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.