कावड़ यात्रा की तैयारी शुरू की
शामली, जुलाई 25 -- कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कावड़ यात्रा के मद्देनजर शामली बाईपास से पानीपत बायपास तक डिवाइड कट के बीच बैरिकेडिंग की गई है। आगामी कावड़ यात्रा के दौरान हरियाणा और पंजाब के लाखों शिव भक्त पैदल कावड़ियों के अलावा डाक कावड़ कैराना से होकर गुजरेंगी। कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त भोले को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कावड़ यात्रा के दौरान डिवाइडर की एक साइड से कावडियां चलेंगे तथा दूसरी साइड से छोटे वाहनों का आना-जाना होगा। इसके लिए प्रशासन ने शामली बाईपास से पानीपत बाईपास तक डिवाइडर के सभी कटों को बैरिकेडिंग द्वारा बंद कर दिया। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी, जानें शहर में कब-किन रास्तों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.