कावड़ यात्रा : 10 फीट से ऊंचा डीजे नहीं लगाने के निर्देश
बुलंदशहर, जुलाई 11 -- सावन माह की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को नरसेना थाने में प्रशासन द्वारा डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम लालजी विश्वकर्मा और सीओ रामकरण सिंह ने की। बैठक में एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने डीजे संचालकों को शासन के नियमों से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान उपयोग किए जाने वाले डीजे की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि किसी भी डीजे की ऊंचाई निर्धारित मानक से अधिक पाई गई तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने यह भी निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के भड़काऊ, अश्लील अथवा आपत्तिजनक गाने नहीं बजाए जाएं। यह भी पढ़ें- कांवड़ और झाकियों की ऊंचाई तय, हरिद्वार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; 30 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.