कावड़ियों से भरा पिकअप पलटा, कई हुए घायल
गाजीपुर, अगस्त 6 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढ़नी-मलसा मार्ग पर रामपुर गांव के समीप गुरुवार को कांवड़ियों से भरी एक पिकअप का स्टेयरिंग अचानक फेल हो जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप सरैया गांव से कांवड़ियों को लेकर दिलदारनगर रेलवे स्टेशन जा रही थी। रामपुर गांव के पास पहुंचते ही वाहन का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक ने वाहन पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में संजय कुमार, जयकुमार, काशीनाथ, झुने राम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.