अमरोहा, अगस्त 23 -- गजरौला में सावन के अंतिम दौर में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पूरी तरह भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। बृजघाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से हाईवे पर रौनक बढ़ गई है। कांवड़िये कंधे पर कांवड़ लिए बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। अंतिम सोमवार को लेकर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार को कांवड़ियों के गुजरने का दिनभर रेला लगा रहा। जत्थों के साथ डीजे की धुन भी हाईवे पर गूंज रही है। कोई पैदल तो कोई डाक कांवड़ लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- आस्था के उल्लास में सावन की फुआर ने बढ़ाए शिव भक्तों के कदम रास्ते में जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविरों में कांवड़ियों के लिए जलपान, भोजन और आराम की व्यवस्था की गई है। शिवभक्त कुछ देर विश्राम करने के बाद फिर अपनी म...