कावंरियों की सेवा का मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर
गिरडीह, अगस्त 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल द्वारा दुम्मा में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर कावंरियों की सेवा व समपर्ण हेतु मिसाल पेश कर रहा है। यहां पर प्रतिदिन भारी संख्या में कावंरियों की सेवा की जा रही है। इसी कड़ी में अर्पिता महिला मंडल रांची की टीम ने पहुंचकर सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का परिचय दिया। अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष सह सीसीएल सीएमडी की धर्मपत्नी प्रीति सिंह, उपाध्यक्ष नीरू हंजुरा सहित समिति की अन्य सदस्य मौजूद थी. गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक की धर्मपत्नी सरिता गैवाला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अर्पिता महिला मंडल की टीम ने शिविर में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर शिविर की सफलता एवं श्रद्धालुओं के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शिविर में समर्पित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.