अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व एवं बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नर संगीता सिंह व डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के चारों जिलों के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि पर्व एवं परीक्षाओं के दौरान किसी भी स्तर पर कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी शिव भक्त एवं परीक्षार्थी को असुविधा न होने दी जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। प्रमुख शिवालयों, कांवड़ मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं चौराहों पर निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि मार्गों पर विधिवत संकेतक एवं दिशा-सूचक बोर्ड अनिवार्य रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.