कावंड़ यात्रा : हाईवे से गुजर रहा कांवड़ियों का रेला, डीजे की धुन पर थिरके शिवभक्त
अमरोहा, अगस्त 17 -- सावन महीने में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर इन दिनों कांवड़ियों का रेला नजर आ रहा है। बृजघाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के जत्थों से हाईवे भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। डीजे पर बज रहे भोले के भजनों और भक्ति गीतों पर कांवड़िये थिरकते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रास्तेभर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। रविवार को हाईवे पर सुबह से ही कांवड़ियों की संख्या बढ़ती दिखाई दी। कोई पैदल कांवड़ लेकर चल रहा था तो कई जत्थे डीजे और साउंड सिस्टम के साथ आगे बढ़ रहे थे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: डीजे की धुन पर झूमते हुए सड़कों पर निकले शिवभक्त कांवड़ियों के जत्थों में युवाओं की संख्या अधिक रही। डीजे की धुन पर नाचते-गाते शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तेज धूप और उमस के बावजूद कांवड़िए भक्ति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.