सीतापुर, अगस्त 2 -- महमूदाबाद,(सीतापुर), संवाददाता। कांवड़ियों से भरा ट्राला पैंतेपुर-भगौली नहर पटरी मार्ग पर सुरजना भारी गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। दुघर्टना में करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए फतेहपुर व महमूदाबाद अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक कांवड़िए को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। रामपुर मथुरा के सहरा नानकारी से ट्रैक्टर-ट्राला से कांवड़ लेकर करीब 20 शिवभक्त जलाभिषेक करने बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे पैंतेपुर-भगौली नहर पटरी मार्ग पर सुरजना भारी गांव के सामने अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई। दुर्घटना में रामपुर मथुरा के सहरा गांव निवासी उत्तम मिश्र (20), अभिषेक वर्मा (17), अमित (20), करन (13), सौरभ (10), सचिन (11) समेत ...