अमरोहा, जुलाई 15 -- गजरौला, संवाददाता। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने को बिजली विभाग भी अलर्ट मोड पर है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग द्वारा इंतजाम किए जा रहे हैं। कावंड़यात्रा वाले रास्तों पर आने वाले ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग की जाएगी। बिजली के खंभों पर भी पालीथिन चढ़ाई जाएगी।सावन माह में कावंड़ यात्राएं निकलेंगी। सड़कों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं बिजली विभाग ने भी कावंड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी नीरज कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी धनौरा-बिजनौर मार्ग एवं बृजघाट गंगाधाम के बीच स्थित सभी बिजली उपकरणों को सुरक्षित करने की व्यापक योजना बनाई गई है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: सावन शुरू होने में महज 15 दिन, कांवड़ियों के मार्ग में नहीं ...