काल साक्षी ईस्सोपुर टील पुस्तक का हुआ विमोचन
अमरोहा, जून 5 -- मंडी धनौरा। महाभारतकालीन ऐतिहासिक धरोहर ईस्सोपुर टील पर आधारित डॉ. यतींद्र कटारिया विद्यालंकार की पुस्तक काल साक्षी ईस्सोपुर टील का शुक्रवार को विमोचन किया गया। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व जिपं अध्यक्ष मनीष चौहान समेत अन्य अतिथियों ने लेखक के प्रयास को सराहा। कहा कि यह पुस्तक ईस्सोपुर टील के इतिहास, पुरातात्त्विक महत्व और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। डॉ.यतींद्र कटारिया ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। यह भी पढ़ें- काल साक्षी ईस्सोपुर टील पुस्तक का हुआ विमोचन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.