काल बनकर दौड़ा कंटेनर, महिला की मौत और 12 घायल
हरदोई, अप्रैल 26 -- हरदोई। हरदोई-जगदीशपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर काल बनकर दौड़ा। जगदीशपुर चौराहे पर अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे मौजूद लोगों, ठेलों और वाहनों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को जगदीशपुर में कस्बे के बाजार लगने के कारण चौराहे पर काफी भीड़ थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर बावन रोड की ओर से आया और सड़क किनारे लगे फल व चाट के ठेलों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। कंटेनर ने एक लोडर, ऑटो समेत कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- कानपुर में खड़े डंपर में घुसा ऑटो, 3 की मौत; हापुड़ में ट्रक में घुसी बस, 12 लोग घायल हादसे में एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लोनार थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.