एटा, जुलाई 3 -- गुरुवार रात को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कंटेनर कुछ ही सेकंड में कई परिवारों की खुशियां उजाड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हर तरफ घायल व मृतकों को बचाने की कोशिशें शुरू हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे एक बस खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक और परिचालक उसे ठीक कराने का प्रयास कर रहे थे। बस के पीछे चार लोग खड़े थे, जबकि बस के आगे एक युवक चालक को रोशनी दिखा रखा था। बस के नीचे लेटकर सही कर रहा था। तेज गति से आया कंटेनर अनियंत्रित होकर सीधे बस के पिछले हिस्से में जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के पीछे खड़े चारों लोग कैंटर की ...