काल बनकर आई आंधी, गिरे पेड़-दीवार, 11 की मौत
प्रयागराज, मई 13 -- प्रयागराज मंडल में बुधवार को आंधी काल बन गई। प्रयागराज में आठ तो प्रतापगढ़ में महिला समेत तीन की जान चली गई। कई घायल हो गए। हर ओर कोहराम मचा रहा। फूलपुर में जोगिया शेखपुर गांव स्थित दुकान के पास मां-बेटे पर दीवार गिरने से दोनों की मौत हुई। हंडिया में टीनशेड नुमा कमरा आंधी में गिरने पर उसके नीचे दबकर किशोरी की जान चली गई। मऊआइमा में एक ई-रिक्शा चालक, सोरांव में एक बालक की मौत हुई। यमुनापार के मांडा में टीन शेड व पेड़ की डाल गिरने से दो लड़कों की मौत हुई। जबकि प्रतापगढ़ में व्रजपात व दीवार गिरने से महिला समेत तीन की मौत हुई। प्रयागराज में शाम साढ़े चार बजे के बाद अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। शाम 4:45 बजे 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलनी शुरू हुई और आधे घंटे तक चलती रही। फूलपुर में 35 वर्षीय सवित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.