काल्हीगांव संपर्क मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान
रायबरेली, जून 8 -- सरेनी संवाददाता। क्षेत्र का काल्हीगांव संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहा है। करीब दो दशक पूर्व विधायक निधि से निर्मित यह सड़क आज पूरी तरह जर्जर हो चुकी है,लेकिन इसकी मरम्मत व पुनर्निर्माण की ओर किसी भी जनप्रतिनिधि या जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार यह संपर्क मार्ग तत्कालीन विधायक अशोक कुमार सिंह के कार्यकाल में बनाया गया था। निर्माण के बाद से अब तक सड़क की कोई सुध नहीं ली गई। समय के साथ सड़क उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े बोल्डर निकल आए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं,लेकिन जीत के बाद क्षेत्र की समस्याओं को भूल जाते हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.