मैनपुरी, जून 7 -- मैनपुरी। शहर के काशीराम कालोनी आजाद नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। कालोनी के लोग स्वच्छ पेयजल के लिए जूझ रहे हैं। नलों में पीला पानी आ रहा है। उक्त समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। रविवार को महिलाओं ने बाल्टी में पानी भरकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से निजात की गुहार लगाई। कालोनी में पांच हैंडपंप लगे हैं, जिनमें चार में गंदा पानी आ रहा है। यह भी पढ़ें- बाबा बेलखरनाथ धाम के लिए मूलभूत सुविधाएं मांगीसमस्या का विवरण कालोनी निवासी बिट्टन देवी, लौंग श्री, नानी, अंजुम, सरोज देवी, सुमन, सीमा ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि कालोनी में लगे सरकारी हैंडपंपों में जो पानी आ रहा है, वह पीने योग्य नहीं है। पानी का रंग पीला है और दुर्गंध आ रही है। इस मामले की कुछ दिन पूर्व डीएम से शिकायत की गई थी। शिकायत पर नगर ...