कालोनी गेट पर खड़ी लेखपाल की कार में लगी आग
पीलीभीत, मार्च 30 -- पूरनपुर। कालोनी के गेट पर खड़ी लेखपाल की कार में संदिग्ध परिस्थतियों में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। गाड़ी में लगी आग खाली पड़े प्लाट तक पहुंच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। नगर की सरवनपुर कालोनी के मुख्य गेट के अंदर कई कारें रोजाना की तरह खड़ी हुई थी। इनमें लेखपाल शहबाज वली की आल्टो कार भी खड़ी हुई थी। रविवार सुबह लेखपाल की कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में कार तेज लपटों के साथ जलने लगी। जानकारी लगते ही खलबली मच गई। कालोनी में रहने वाले दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। पहले उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। कार के तेज लपटों के साथ जलने पर लोग भयभीत होकर दूर हट गए। कार में लगी आग पास के प्लाट तक पहुंच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। तब तक कार पूरी तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.