काशीपुर, मई 7 -- दीप पाठक, काशीपुर। यूके कॉलोनाइजर एंड डेवलपर्स के मालिकों पर फर्जी रजिस्ट्री कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि पिछले तीन दिनों में कॉलोनाइजरों के खिलाफ दर्ज यह तीसरा मुकदमा है। मुरादाबाद के चंद्र नगर निवासी दिनेश कुमार पंकज ने कुंडा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने विनय नामक व्यक्ति के माध्यम से यूके कॉलोनाइजर एंड डेवलपर्स के मालिक शाकिर अली, अहसान अली और निजामुद्दीन से शाहगंज क्षेत्र में 100 वर्ग गज का प्लाट खरीदा था। आरोप है कि कॉलोनाइजरों ने कॉलोनी में पक्की सड़क, नाली, बिजली और पार्क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। इसके एवज में उनसे 3.60 लाख रुपये लिए गए। पीड़ित का आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.