काले हो गए हैं सफेद रंग के जूते? चमकाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, सब दाग हो जाएंगे गायब
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- क्लासी लुक पाने के लिए लोग सफेद रंग के जूते पहनना पसंद करते हैं। इस रंग के जूते लगभग सभी तरह के आउटफिट्स के साथ अच्छे लगते हैं। ऑफिस वियर हो या फिर फॉर्मल वियर, ज्यादातर लोग इस रंग के जूतों को पहनना पसंद करते हैं। भले ही व्हाइट शूज सबकी पहली पसंद है, लेकिन जब बात इनकी सफाई की आती है तो लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस रंग के जूते एक बार पहनने के बाद ही गंदे हो जाते हैं और फिर इनकी सफाई में ज्यादा मेहनत लगती है। कुछ लोगों के जूते इतने ज्यादा मेले हो जाते हैं कि रंग सफेद से काला होने लगता है। अगर आपके पास सफेद जूते हैं और वह बहुत ज्यादा गंदे हो चुके हैं तो इन्हें साफ करने के लिए आप कुछ ट्रिक्स को अपना सकते हैं। यहां सीखिए सफेद रंग के जूते साफ करने का तरीका।कैनवस या कपड़े के सफेद जूतों को कैसे साफ कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.