प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को चांद खमरिया काला हिरण संरक्षित क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद सभी विभागों के साथ बैठक कर सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डीएफओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में यह क्षेत्र 126 हेक्टेयर भूमि पर घोषित है, जिसमें कृष्ण मृग जैसे दुर्लभ वन्यजीवों का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की स्थापना प्रक्रिया, शामिल भूमि के विवरण व अब तक की प्रगति पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मंडलायुक्त ने बैठक में कई ठोस निर्देश जारी किए, जो क्षेत्र के संरक्षण व विकास को गति प्रदान करेंगे। राजस्व विभाग व मेजा एसडीएम को आरक्षित क्षेत्र की 126 हेक्टेयर भूमि को नक्शे पर व स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से चिह्नांकित कर वन विभाग को सुरक्षित हस्तगत करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.