नई दिल्ली, जुलाई 20 -- जींस डेलीवियर का एक जरूरी हिस्सा है। कैजुअल वियर के लिए भी ये दुनिया भर में बेहद फेमस है। ये अलग-अलग रंगों में आती हैं लेकिन नीली और काले रंग की जींस को खासतौर से पसंद किया जाता है। काले रंग की जींस के साथ हर रंग के टॉप और शर्ट मैच कर जाते हैं, इसलिए इसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन अक्सर ब्लैक जींस धोने के बाद खराब होना शुरू हो जाती है। धोने के बाद काले रंग की जींस पर सफेद रंग की एक परत जम जाती है। ऐसा सही तरह से ना धोने की वजह से होता है। ऐसे में काले रंग की जींस को धोने के लिए यहां देखें टिप्स- काली जींस धोने के लिए पहले करें तैयारी हमेशा नई काली जींस को धोने के लिए आपको इसे के रंग को बनाए रखने के लिए एक काम जरूर करना चाहिए। इसके लिए काले रंग की जींस को 1 कप सफेद सिरका, आधा कप नमक और एक गैलन ठंडे पानी के मिक्स...