देवरिया, अप्रैल 16 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार की दोपहर काले बंदर ने दो लोगों पर काटकर जख्मी कर दिया। जबकि एक व्यक्ति को धक्का दे दिया। घटना में पूर्व प्रधान समेत तीनों लोग घायल हो गए।पटनापुल और कोटवा मोड़ के बीच बुधवार को एक काला बंदर ने पैदल जा रहे रामप्रीत यादव 50 वर्ष निवासी बरईपुर लाला, कोन्हवलिया निवासी एक व्यक्ति को काटकर जख्मी कर दिया। वहीं पटनवा पुल चौराहे पर खाडेछापर निवासी पूर्व प्रधान विद्या प्रसाद 70 साल को धक्का दे दिया। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। 6 महीने के बाद एक बार फिर काले बंदर ने कोटवा मोड चौराहे पर उत्पाद मचाना शुरू कर दिया है। शिकायत के बावजूद अभी तक वन विभाग के कर्मचारी झांकने तक नहीं आए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...