देवरिया, अप्रैल 17 -- तरकुलवा/रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान टीम। तरकुलवा व रामपुर कारखाना क्षेत्र में काले बंदरों का आतंक छाया हुआ है। शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर काले बंदरों ने एक छात्रा व शिक्षक समेत करीब आधा दर्जन लोगों को हमला कर जख्मी कर दिया। इससे पहले भी ये बंद कई लोगों को घायल कर चुके हैं। उत्पाती बंदरों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।तरकुलवा क्षेत्र के कारी टोला जमुनी स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ाने वाले नारायनपुर निवासी वीरेंद्र (32) पर स्कूल परिसर में ही बंदर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान कारी टोला गांव की रितिका पुत्री दुर्गेश प्रसाद और एक अन्य छात्र को भी बंदर ने काटकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह बंदर अब तक क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक लोगों, जिनमें बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.