काले पानी को लेकर वन विभाग की शुरू हुई कार्रवाई
मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- गंगा में केमिकल युक्त जहरीला काला पानी छोड़ने वाली लक्सर शुगर मिल को नामजद व अन्य अज्ञात औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ वन विभाग ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। मोरना रेंज में तैनात वन दरोगा प्रवेश कुमार छिल्लर द्वारा राम बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल्स लक्सर को नामजद व अन्य औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए बताया कि उक्त औद्योगिक इकाइयों द्वारा हस्तिनापुर वन्य जीव सुरक्षित अभ्यारण क्षेत्र में बह रही नदी में गहरा काला एवं अत्यधिक दुर्गंध युक्त पानी छोड़ा गया जिससे नदी में मछलियों व जलीय जीव जंतु मर गए व नदी तट पर स्थित प्राकृतिक वनस्पतियों पेड़ पौधे नष्ट होने की कगार पर है पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी मानसून की पहली बारिश में बाढ़ के समय उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार स्थित औद्योगिक इकाइयों द्वारा संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.