नई दिल्ली, मार्च 26 -- भारत मंदिरों का केंद्र है। यहां पर हर एक शहर-गांव में आपको ढेरों मंदिर मिल जाएंगी। कुछ का इतिहास सालों पुराना है, तो कुछ का महत्व बहुत ज्यादा है। भगवान श्री राम के भी भारत में खूब मंदिर है। राम नवमी के अवसर पर यहां हम सीतापति के 5 फेमस मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। इन मंदिरों में कहीं पर मूर्ति खास है तो कहीं का इतिहास। जानिए, श्री राम के फेमस मंदिरों के बारे में। यह भी पढ़ें- चट्टान को काटकर बनाया गया है महाराष्ट्र का कैलाश मंदिर, जानिए सब कुछ1) श्री राम जन्मभूमि मंदिर,अयोध्या उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विश्व का सबसे फेमस राम मंदिर है, जो उस जगह पर बनाया गया है जिसे भगवान राम का जन्मस्थान माना जाता है। यहां पर भगवान राम की प्रतिमा है, जो बाल रूप में है। यह प्रतिमा 3 अरब साल पुराने काले कृष्ण शिला पत्थर से तराशी...