काले तेल और एक्सपायर्ड मैदा से खाना बनाने वाला रेस्तरां बंद कराया
गाज़ियाबाद, मई 23 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने रेस्तरां पर शुक्रवार शाम छापेमारी की। यहां काले पड़ चुके तेल में चिकन फ्राई और एक्सपायर्ड मैदा से रोटी बनाई जा रही थी। खाद्य पदार्थों को ढक कर नहीं रखा गया था। टीम ने नमूने लेकर जब्त किया और रेस्तरां बंद करा दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित लोनी तिराहा के पास न्यू सलाम रेस्तरां में शुक्रवार शाम छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि छापेमारी में टीम को रेस्तरां के प्रवेश द्वार पर खुले में इलेक्ट्रिक भट्टी में मीट भूनने का कार्य किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- बिलारी में खाद्य विभाग की टीम के चेक किए किराने और मिठाई के नमूने इसका धुंआ और बदबू बाहर रोड तक आ रही थी। रेस्तरां का लाइसेंस लोनी नगर पालिका के स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.