नई दिल्ली, जून 19 -- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित माउंट कैलाश में 45 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने डर्मेटोलॉजिस्ट (स्किन रोग विशेषज्ञ) डॉ. मनीष गुप्ता को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि उसके क्लीनिक में काम करने वाली मेड काला जादू करती थी। पुलिस के अनुसार, इसी शक के चलते डॉक्टर ने महिला की क्रिकेट बैट और चाकू से वार कर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो इमारत की छत पर महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। घटनास्थल से क्रिकेट बैट और चाकू भी बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी डॉक्टर ने दावा किया कि उसे लगता था कि मेड काला जादू करती थी, जिससे उसके घर ...