शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- शाहजहांपुर। रविवार को बैंक शाखाएं खोले जाने के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर काम किया। संयुक्त बैंक यूनियन मंच के निर्देश पर कर्मचारियों ने रविवार को 'काला रविवार' के रूप में मनाया और शाखाओं में काम करते हुए बैंक शाखाएं रविवार को खोले जाने के निर्णय का विरोध दर्ज कराया। बैंक कर्मचारियों के अनुसार, केंद्र सरकार के निर्देश और रिजर्व बैंक के आदेश के तहत रविवार को बैंक शाखाओं में आवश्यक कार्य किए गए। इसमें एटीएम में नकदी उपलब्ध कराने, मुद्रा कोष से नकदी पहुंचाने और कुछ आवश्यक बैंकिंग सेवाओं को संचालित करने की व्यवस्था शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि बैंकिंग इतिहास में सामान्य ग्राहकों के लिए रविवार को इस तरह शाखाएं खोले जाने का यह पहला अवसर है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कल से तीन दिन हड़ताल ...