कौशाम्बी, फरवरी 23 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम क्षेत्र के कालेश्वर घाट पर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। देखते ही देखते घाट पर मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गनीमत रही कि किसी को जान-माल का खतरा नहीं हुआ। मधुमक्खियों ने कई श्रद्धालुओं को डंक मारे। इसमें 14 वर्षीय स्नेहा सिंह को मधुमक्खियों ने बुरी तरह घेर लिया। वह प्रतापगढ़ शहर की निवासी बताई जा रही है। स्नेहा को बचाने के प्रयास में साथ मौजूद 75 वर्षीय मनोरमा देवी भी मधुमक्खियों का शिकार हो गईं। घटना से घाट पर हड़कंप मच गया और तमाम श्रद्धालु बिना स्नान किए ही वहां से भाग खड़े हुए। घटना की शिकार स्नेहा को गंभीर चोट आई है। वह अचेत हो गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.