बहराइच, मई 23 -- अयोध्या, संवाददाता। श्रीरामजन्म भूमि में विराजमान रामलला के दिव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी 2024 को रामलला नवीन मंदिर में प्रतिष्ठित हो गये। इसके पहले अयोध्या के पुनरुद्धार के क्रम में श्रीरामजन्म भूमि स्थल पर उज्जैन नरेश महाराज विक्रमादित्य की ओर से बनवाए गये जिस मंदिर को मुगल आक्रांताओं ने ध्वस्त किया था। उसी मंदिर में तत्कालीन समय के भगवान के मूल विग्रह स्वर्गद्वार मोहल्ले में स्थित महाराष्ट्रीयन परम्परा के कालेराम मंदिर में विराजमान है। कालेराम मंदिर के इतिहास में इस तथ्य को दर्शाया गया है जिसका खंडन कभी शोधकर्ताओं व इतिहासकारों ने नहीं किया । इस बारे मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव देशपांडे कहते हैं महाराज विक्रमादित्य ने श्रीरामजन्म भूमि के साथ पांच मंदिरों का निर्माण कराया था। इन सभी मंदिरों में भगवान के...