पूर्णिया, मई 29 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र के कालेज रोड स्थित श्रवण चाय-नास्ता दुकान में गुरुवार देर रात अचानक आग लग जाने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। आग लगने से करीब तीन लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकानदार श्रवण कुमार साह ने बताया कि रोज की तरह रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए थे। देर रात पड़ोसियों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। यह भी पढ़ें- कालेज रोड स्थित चाय-नास्ता दुकान में लगी आग उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर दो फ्रिज, दो गैस सिलेंडर, सरसों तेल सहित नास्ता बनाने का सारा सामान रखा हुआ था जो आग में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। स्थानीय ...